स्वच्छता अभियान के तहत ,कालिन्दी एन्केलव कांवली आगमन पर मेयर सुनील उनियाल का किया स्वागत
देहरादून 12 फरवरी, स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत आज कांवली वार्ड 42 में मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा के कालिन्दी एन्केलव आगमन पर सभासद अर्चना पुण्डीर एवं वैलफेयर सोसायटी एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुछ एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने मेयर तथा पार्षद कांवली द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों एवं स्वच्छता के लिए प्रयासों की सराहना की ।

मेयर ने भव्य स्वागत एवं उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। स्वागत के पश्चात कालिन्दी एन्केल्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, इस अभियान के लिए स्थानीय नागरिकों ने पूर्ण सहयोग दिया. इस तत्पश्चात जलपान की व्यवस्था शोभा पैलेस में की गई, जहाँ पूर्व अध्यक्ष धर्म सोनकर ने मेयर का स्वागत किया.कार्यक्रम में डायेरक्टर डा नृपेंद्र चौहान ,नामित पार्षद संजय सिंघल ,पूर्व पार्षद प्रीतम पुण्डीर ,सुमित कपूर ,संरक्षक आर एन शर्मा ,अध्यक्ष जे के सिंह ,उपाध्यक्ष हर्षकुमार ,सचिव अनन्त आकाश ,सह सचिव ए के सिंह , कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,सलाहकार डी डी डालाकोटी आदि मौजूद रहे.