श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर एवलांच, SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून, गुरुद्वारा प्रबंधक श्री हेमकुंड साहिब द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि हेमकुण्ड साहिब से 1 किमी पूर्व अटलाकोटि में हिमस्खलन होने से कुछ श्रद्धालु फंस गए हैं,

एक के लिए चलाया जा रहा सर्च अभियान 

सूचना पर यात्रा मार्ग पर पूर्व से तैनात SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू करते हुए तत्काल मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग करते हुए बड़ी मशक्कत के बाद 5 लोगों, जिनमें 3 महिलाएं व 2 पुरुष को रेस्क्यू किया गया. इनको सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया. इसके अतिरिक्त एक अन्य की सर्चिंग के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *