लेखपाल की परीक्षा आज, परिंदा भी पर न मार सके, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

 

Dehradun, पेपर लीक होने के बाद रविवार यानि आज दोबारा परीक्षा आयोजित हो रही हैं. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गए हैं. लेखपाल-पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर देहरादून में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर कदम फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है। जिले में परीक्षा 72 केंद्रों पर होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर भी 600 पुलिस कार्मिक तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है. जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक मूवमेंट प्रतिबंधित किया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां की गईं हैं.

जिले में बनाये गए जोन
3 सुपर जोन
8 जोन
14 सेक्टर
72 सब सेक्टर

2 घंटे पहले पहुंचना होगा
सुपर जोन में एसपी, जोन में सीओ, सेक्टरों में थानाध्यक्ष और सब सेक्टर में पुलिस चौकी प्रभारियों व एएसआइ की ड्यूटी लगाई गई है। हर केंद्र पर एक एएसआइ, एक-एक पुरुष व महिला हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की पुलिस बारीकी से जांच करेगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक व संचार उपकरण, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, घड़ी आदि केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे। एसएसपी दून दलीप सिंह कुंवर ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा के लिए निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दो घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, जिससे आवश्यक प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया जा सके और परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *