महिला पर गुलदार का हमला, मौत, इलाके में दहशत

उत्तरकाशी, जनपद के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के भड़कोट गांव में आज सुबह करीब 9.30 खेतों में घास कटाने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला बोला. गुलदार के हमले से महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो है।

बताया जा रहा गुलदार महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया. वन विभाग और पुलिस की टीम मौजूद है. ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है. साथ ग्रामीणों में गुलदार की दहशत बनी हुई है इसी क्षेत्र में बीते माह गुलदार के हमले से एक अन्य महिला की मृत्यु हो गई थी. लगातार क्षेत्र के लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है. मृतक महिला का नाम भागीरथी देवी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है. अब सबकी निगाहें वन विभाग पर टिकी हुई हैं कि विभाग अब इस पर क्या कदम उठाने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *