मर्चेंट नेवी से हुआ बाहर, टूरिस्ट गाइड में आजमाया हाथ, ड्रग के धंधे में कूदा और चढ़ गया पुलिस के हत्थे

ड्रग्स फ्री देव भूमि को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 लाख की चरस के साथ दून निवासी आरोपी को दबोचा

देहरादून, ड्रग के विरुद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 500,000 रुपए कीमत की एक किलो चरस के साथ एक पैडलर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अारोपी के पूर्व में सपेरा बस्ती में की गई कार्रवाई से मिले थे. वह मर्चेंट नेवी से चोट लगने से हुआ था बाहर और वर्तमान में टूरिस्ट गाइड बनकर कर रहा था काम. आरोपी से ड्रग्स को इधर-उधर ले जाने के लिए यूज की जानी वाली स्कूटी भी की सीज़.

पुलिस का अभियान जारी
एसएसपी के निर्देशानुसार ड्रग्स फ्री देवभूमी की परिकल्पना को साकार करने के लिए देहरादून में पुलिस की कार्रवाई जारी है. मादक पदार्थों के सेवन/तस्करी एवं अवैध व्यापार पर रोकथाम के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत नशा करने वाले व नशा बेचने वाले तस्करों को चिह्नित कर लगातार डाटा तैयार किया जा रहा है. नशा करने वालों की सप्ताह में दो बार काउसलिंग की जा रही है. पूर्व में सपेरा बस्ती में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सत्यापन की कार्रवाई की गई थी. कार्रवाई के दौरान सरपंच व उसकी पत्नी को 7.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, सत्यापन की कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं.


सहारनपुर से लाया था ड्रग
रायपुर पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष रायपुर को मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के चलते सूचना के आधार पर एक पैडलर सहारनपुर से चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में डिलीवरी के लिए पहुंच रहा है. थानाध्यक्ष रायपुर द्धारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुये एक पुलिस टीम गठित की गयी . टीम द्धारा सुरागरसी पतारसी करते हुये 28 मई 2023 को अभियुक्त आदर्श कुमार निवासी 88 हाथीबड़कला दून से गिरफ्तार किया. आरोपी से एक किलो चरस भी बरामद हुई. आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में धारा 8/20 NDPS act के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. माना जा रहा है पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर और भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिए हैं.

2017 तक काम करता था मर्चेंट नेवी में
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2017 तक करौवली अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था. चोट लगने की वजह से उसको बाहर कर दिया गया. उसके बाद उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी zeel adventure खोली. वह ऋषिकेश, उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था. इसी दौरान वह गलत संगत में पड़ गया और नशे का कारोबार करने लगा. उसने खर्चे और नशे की पूर्ति के लिए ड्रग्स को बेचना शुरू कर दिया. इसी बीच 28 मई को वह मिर्जापुर सहारनपुर गया. जहां से उसने 1 किलो चरस खरीदी और उसे बेचने के लिए रायपुर क्षेत्र पहुंच गया. इसी बीच पुलिस ने उसको दबोच लिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *