
Dehradun, 3 फ़रवरी को आशीष पुत्र रघुवीर सिंह निवासी माजरी माफी हरीपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर से एक फ़रवरी को को गहने और पैसे चोरी कर लिए है. जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 49/23 धारा 380 आईपीसी में केस दर्ज कर जांच शुरू की. विवेचना उपनिरीक्षक़ सतबीर सिंह द्वारा की जा रही थी। एसएसपी दून के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित भी की गईं. आखिर में पुलिस ने 4/3/ 2023 को दो अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे आधार कार्ड व ₹4000 बरामद हुए हैं. दोनों अभियुक्त गणों को आज दिनांक 5/3 /2023 को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार देहरादून भेज दिया गया है.
*नाम पता अभियुक्त गण*
1 जितेंद्र पुत्र शंकर सिंह निवासी मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 18 वर्ष
2 जीत पुत्र राधेश्याम निवासी अजबपुर कलां थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष