पिंडर घाटी विकास समिति ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव, लोकगीतों से झूम उठे लोग

पिंडर घाटी विकास समिति ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

– लोक गायक सौरव मैठाणी और लोक गायिका कल्पना चौहान के गीतों की रही धूम

– वाद्ययंत्र पर होल्यारों ने फूलों की होली खेलने के साथ ही अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

देहरादून, पिंडर घाटी विकास समिति की ओर से होली मिलन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकाने पर मजबूर किया।

बद्रीपुर रावत फार्म हाउस में आयोजन हुआ

सोमवार को बद्रीपुर स्थित रावत फार्म हाउस में होली मिलन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रवीन पुरोहित एवं कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित एवं पदाधिकारियों ने दीप जलाकर शुरुआत की। लोक गायक सौभ मैठाणी ने तू रेंदी मां ऊंचा पहाड़ी मा से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके अलावा सपना स्याली, बाबा भोले नाथ के गीतों की प्रस्तुति देकर उनके गीतों की सूची लंबी होती गयी। दर्शकों ने जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं लोक गायिका कल्पना चौहान ने फ्वां बाघ रे, होली के गीतों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। कंचन भंडारी ने हाई कखड़ी झिले मा, ल्यूण पिसे सिले मा की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। पहाड़ी वाद्य यंत्र की धुन ढोलक और तबले की थाप पर नाच गाने के साथ ही होल्यार ने फूलों की होली खेली। गुलाल और अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। समिति के अध्यक्ष बलराज नेगी ने बताया वर्ष 2020 में समिति का गठन किया गया था। देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। कहा समिति की ओर से प्रयास किया जा रहा कि जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए मदद की जाए। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह गड़िया, मनबीर सिंह नेगी, पवन डिमरी, सूरी कनेरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *