

देहरादून। अलविदा 2019 और वेलकम 2020 के आगाज के साथ नए वर्ष का पहला दिन दून शहर और उसके आसपास के सारे पिकनिक स्पॉट पर्यटकों से गुलजार रहे। एफ आर आई से लेकर बुद्धा टेंपल, सहसधारा, लछीवाला, राजपुर रोड, एमडीडीए पार्क गांधी पार्क और चिड़ियाघर टूरिस्ट विजिटर्स और बच्चों से पूरी तरह पैक रहे । इधर , आसन बैराज , मसूरी धनोल्टी , हाथी पांव जैसे टूरिस्ट प्लेसिस पर भी जबरदस्त आवाजाही साल के पहले दिन दिखी। पर्यटकों की देखने को मिली गुनगुनी धूप के बीच लोगों ने ऐसे स्थानों पर अपने बच्चों के साथ पहुंचकर जमकर एंजॉय किया । लेकिन वहीं, दूसरी तरफ साल का पहला दिन कई घरों के लिए भी घातक और अशुभ भी रहा। दून सहित आसपास के इलाकों में साल के फर्स्ट डे दिन 4 बड़े हादसे हुए। जिसमें 3 की मौत और 2 घायल हो गए। हादसों में दून ऋषिकेश रोड पर वेडनेसडे को सात मोड से पहले एक कार और डंपर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 लोग घायल दिखाई दिए । किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार दो घायल कार के अंदर फंसे हुए थे । पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों दोनों को रेस्क्यू किया। इसके बाद 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया। घायलों में गणेश व राजेंद्र निवासी दूधली डोईवाला के बताए गए हैं। इधर, देहरादून में कौलागढ़ चौक के पास रोड एक्सीडेंट में एक 30 वर्षीय युवक की मौत के अलावा नारी निकेतन की 32 वर्षीय संवासनी और डीबीएस कॉलेज के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।