जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रनवे पर जंगली जानवरों का खतरा मंडराया, अलर्ट

देहरादून, दून के जॉलीग्रांट एयर पोर्ट पर आजकल जानवरों का खतरा मंडराया हुआ। कब कौन जानवर रनवे पर दौड़ जाय, पता नही चल रहा है। हाल ही में फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने 2 बंदरों को रेस्क्यू किया। अब आजकल जंगली सियार का खतरा बना हुआ है। एयरपोर्ट प्रसासन ने फिरेस्ट डिपार्टमेंट को पत्र लिखकर कुछ कार्यवाही करने का आग्रह किया है। सियार पिछली बार भी रेस्क्यू किये गए थे। जंगली जानवरों से रनवे पर दौड़ने के कारण फ्लाइट के उड़ने औरः लैंडिंग करने में दिक्कतें ही रही हैं। किसी अनहोनी की घटना न ही जाए, एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। फिलहाल, फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार को पिंजरा लगाया है। जिसे सियार रेस्क्यू किये जा सके। टीम में फारेस्ट डिपार्टमेंट हेड क्वार्टर  की टीम में रवि जोशी शामिल रहे हैं।