देहरादून, 22 फरवरी 2019, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा जनपद स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार जोनल अधिकारी नियुक्त किये हैं, जिसमें 15-चकराता (अ.ज.जा) के लिए 6, 16-विकासनगर के लिए 2, 17 सहसपुर के लिए 3, 18-धर्मपुर के लिए 4, 19-रायपुर के लिए 4, 20-राजपुर के लिए 3, 21-देहरादून कैन्ट के लिए 3, 22-मसूरी के लिए 3, 23-डोईवाला के लिए 5, 24-ऋषिकेश के लिए 2 जोनल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं तथा 17 जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किये गये समस्त नोडल अधिकारियों (आरक्षित सूची सहित) को निर्देश दिये कि वे 23 फरवरी 2019 को प्रातः 10 बजे नगर निगम देहरादून में आहूत प्रशिक्षण/कार्यशाला में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।