जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले में शनिवार सुबह पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया. इस दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से कई बार
गोलाबारी भी की गई.लेकिन पाकिस्तान को भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिला। हालांकि दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. फिलहाल अभी भी एलओसी पर रुक-रुककर गोलाबारी जारी है. बताया जा रहा है कि
सुबह साढ़े छह बजे राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाक की ओर से सबसे पहले गोलीबारी की गई. इस दौरान भारतीय सेना के जवान संदीप थापा (35) शहीद हो गए. संदीप मूलरूप से देहरादून के गढ़ीकैंट इलाके के रहने वाले थे. भारतीय सेना के प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कोताही नहीं बरत रही है. दरसअल, आपको बता दें कि लगातार पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर गोलाबारी करवा रहा है।
सीएम ने किया ट्वीट
सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में उत्तराखंड के सपूत संदीप थापा देश के लिए कुर्बान हुए हैं। मैं, लांसनायक थापा की शहादत को कोटि कोटि नमन करता हूं। उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए, विश्वास दिलाता हूं हम सब हर समय शहीद के परिजनों के साथ खड़े रहेंगे।