गर्भवती महिला 6 नंबर पुलिया में असहाय अवस्था में मिली, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

Dehradun, रविवार यानि 12 मार्च 2023 को थानाध्यक्ष नेहरु कालोनी के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी. बताया कि एक महिला जो करीब सात-आठ महीने की गर्भवती है, रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के पास असहाय हालत में मौजूद है। जिस पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी तत्काल मौके पर पहुंचे। बिना किसी विलंब के अपनी सरकारी गाड़ी में महिला को सावधानीपूर्वक बैठाकर महिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया. उसके पति को सूचित कर तत्काल दून महिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उनके पति को पुलिस ने अवगत करा दिया। महिला सकुशल दून महिला चिकित्सालय में उपचाराधीन है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *