केदारनाथ हेली कॉप्टर सेवा के लिए अब IRTC से बुक होगा यात्रियों का टिकट

अप्रैल फर्स्ट वीक से शुरू होगी हेली टिकटों की बुकिंग

-70 % टिकट सामान्य, बाकी 30 % टिकट ऑन द स्पाट तत्काल में होंगे टिकट बुक 

 

देहरादून, केदारनाथ में हेली टिकटों की बुकिंग अब आनलाइन होगी. अभी तक जीएमवीएन हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करता था, जिसमें 70 प्रतिशत टिकट आनलाइन और 30 प्रतिशत टिकट काउंटर से आफलाइन बुक किए जाते थे। सरकार ने अब जीएमवीएन से ये काम हटाकर आईआरसीटीसी के हवाले कर दिया है. बताया गया है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये 70 प्रतिशत टिकट सामान्य रूप से आनलाइन बुक किए जाएंगे. जबकि, 30 प्रतिशत टिकट तत्काल श्रेणी के होंगे, जिनकी बुकिंग आन द स्पाट होगी. इससे टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी. वहीं, यात्रियों सुविधा भी रहेगी.

CM के निर्देश पर नई व्यवस्था 

नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सीएम धामी के निर्देशों के अनुपालन में टिकटों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और मनमाने दामों पर मिलने वाले टिकटों से छुटकारा दिलाने के लिए यह निर्णय लिया है. सिविल एविएशन सचिव दिलीप जावलकर के मुताबिक आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग का मजबूत सिस्टम है. इसी को लेकर यह निर्णय लिया गया है. जबकि, इससे पहले जीएमवीएन बुकिंग करता था. जिसमें 70 प्रतिशत टिकट आनलाइन और 30 प्रतिशत टिकट काउंटर से बुक किए जाते थे। लेकिन, अब सभी टिकट आनलाइन ही बुक होंगे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *