उत्तराखंड की जनता पांचों सीटें बीजेपी की झोली में डालने का मन बना चुकी है:सीएम



देहरादून ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक 40 जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। जिस प्रकार से वातावरण बन गया है, कांग्रेस चारों ओर खाने वाले हो गई है। जनता ने अपना मूड़ बना लिया है 23 मई को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पांचों सीट जीतकर उत्तराखंड में रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा 2019 का इलेक्शन ऐसा लग रहा है जैसे अमेरिका में वहां के प्रेसिडेंट का इलेक्शन होता है उसी प्रकार यहां भारत में भी इलेक्शन हो रहा है। सबको प्रत्याशियों में मोदी जी का चेहरा नजर आ रहा है। हम उत्तराखंड की पांचों सीटें जीत रहे हंै।ं बस यह देखना है जीत का जो प्रचंड बहुमत होगा वह कितना होगा। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जनता का प्यार देख कर ऐसा लग रहा है जनता ने मूड बना लिया है की पूरे भारत में कांग्रेस मुक्त का सपना पूरा होना है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की हमारा प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुख बनाए जाने से कार्यकर्ताओं को आसानी होगी। इससे वोट डालने में कोई दिक्कत नहीं होगी। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंट विधानसभा हमेशा नंबर वन   रही है। सबसे पहले हम लोग अपना वोट डाले उसके बाद जो लोग हैं उनका वोट बुलाकर डलवाना है जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को एक रिकॉर्ड मतों से जीत मिले। इस मौके पर कैंट विधानसभा के संयोजक डॉ उदय सिंह पुंडीर, प्रभारी विनोद शर्मा, कावली मंडल के अध्यक्ष हरीश कोली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महा नगर संयोजिका मधु जैन, जोगिंदर सिंह पुंडीर, कुलदीप विनायक, पार्षद अमिता सिंह, पार्षद मीनाक्षी मौर्य, रजनी, सुमन, एसएन शर्मा, विस्तारक सौरभ शर्मा, मंडल के महामंत्री बबलू बंसल,  पीएल सेठ, कैप्टन रावत, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनिता मल्होत्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, हिमांशु गोगिया, आशीष शर्मा, सूरज बिष्ट, धीरज बिष्ट, आशीष शर्मा, सुमित पांडे, विकास बेनीवाल, सुदेश यादव, नीलू साहनी, शारदा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *