आज पुलिस के पहरे में पुलिस भर्ती परीक्षा, धारा 144 प्रभावी, सुबह 9.30 बजे तक पहुँच जायेंगे परीक्षार्थी

Dehradun, पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए दून पुलिस ने पूरी की तैयारी कर ली हैं. भारी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में सम्पन्न में होगी परीक्षा। एसएसपी दून ने जारी किये दिशा निर्देश के क्रम में स्पस्ट किया है कि अनियमितता बरतने वाले कोई नहीं बख्शे जायेंगे.

 

धारा 144 प्रभावी की गईं

रात में एसएसपी द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों की *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग* द्वारा मीटिंग ली गई, नागरिक पुलिस/पीएसी/अग्निशमन आरक्षी की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए.

वीडियोग्राफी की जाएगी

समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी सुनिश्चित करेंगे की परीक्षा केंद्र में आने वाले समस्त अभ्यार्थियों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की जाए, परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की गई है। अतः धारा 144 के अनुपालन में सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी निर्देशों का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराएंगे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *