
देहरादून, नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई जारी है। कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला नशा तस्कर को 1 किलो 74 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को पटेल नगर में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता चांदनी को पकड़ा।

पैसा कमाने के लालच में गांजा तस्करी में हुई शामिल
पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में गांजा तस्करी में लिप्त हुई थी। बरामद गांजे को वह थोड़ा-थोड़ा कर स्थानीय नशे के आदि लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना चाहती थी। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार महिला -चांदनी पत्नी हसमुल्लाह, निवासी न्यू पटेल नगर, साधना फोटो स्टूडियो के पास, उम्र 32 वर्ष
बरामदगी:-1 किलो 74 ग्राम अवैध गांजा