– आज से लेकर 4 अक्टूबर तक रहेगा लागू, काफ़ी टूरिस्ट के आने की उम्मीद
*देहरादून, वीकेंड पर उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू किया है। यह प्लान *2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026* तक प्रभावी रहेगा।बताया गया है कि शहर के सभी डायवर्जन प्वाइंट और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पर्यटन स्थल, बाजार और संवेदनशील मार्गों पर विशेष ट्रैफिक कर्मी लगाए गए हैं ताकि जाम न लगे।
*मसूरी-चकराता जाने वालों के लिए रूट*
*प्लान A:* डाटकाली – आरटीओ चेकपोस्ट – ट्रांसपोर्ट नगर – ISBT – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड चौक – बल्लीवाला – बल्लूपुर – कैंट तिराहा – सप्लाई डिपो – पुरकुल गांव – कुठालगेट – मसूरी
*प्लान B:* शिमला बाईपास से सेंट ज्यूड – बल्लूपुर – कैंट चौक – सर्किट हाउस – बीजापुर – किमाड़ी – हाथीपांव होते हुए मसूरी
*चकराता के लिए:* डाटकाली से ट्रांसपोर्ट नगर – GMS रोड – सेंट ज्यूड – नया गांव सिंघनीवाला – न्यू पोंटा फ्लाईओवर – लांघा रोड से चकराता
*वापसी रूट -* मसूरी से हिमाचल जाने वाले कुठालगेट – पुराना राजपुर रोड – सांई मंदिर – जोहड़ी गांव – CSD तिराहा – कैंट – बल्लूपुर होते हुए निकलेंगे। मसूरी से आशारोड़ी के लिए कुठालगेट – सांई मंदिर – दिलाराम – UK लिफ्ट – EC रोड – फव्वारा चौक – रिस्पना पुल – ISBT – आशारोड़ी रूट रहेगा।
*ऋषिकेश से मसूरी:* एयरपोर्ट तिराहा – SDRF तिराहा – थानो रोड – महाराणा प्रताप – पुलिया नं. 6 – लाडपुर – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग – IT पार्क – किरशाली – सांई मंदिर डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी। दबाव बढ़ने पर मियांवाला – नत्थूवाला और भानियावाला – थानो रोड वैकल्पिक रूट रहेगा।

*मसूरी पार्किंग प्लान:*
– *प्लान A:* किंग क्रेग से लाइब्रेरी – पिक्चर पैलेस सामान्य संचालन
– *प्लान B:* 90% पार्किंग फुल होने पर किंग क्रेग पार्किंग में गाड़ी पार्क, फिर लोकल टैक्सी से गंतव्य
– *प्लान C:* किंग क्रेग फुल होने पर गज्जी बैंड – हाथीपांव – जीरो प्वाइंट पर डायवर्ट
*ऋषिकेश प्लान:* हरिद्वार से आने वाले वाहन रायवाला – नेपाली फार्म – श्यामपुर – नटराज चौक – ढालवाला – भद्रकाली बाईपास – तपोवन तिराहा होते हुए जाएंगे। ज्यादा दबाव पर लालतप्पड़ – भानियावाला – रानीपोखरी रूट। वापसी में शिवपुरी – गरुड़चट्टी – पशुलोक बैराज – चीला होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
देहरादून में बनाये गए हैं पार्किंग स्थल
*पार्किंग स्थल:* देहरादून में रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, कनक चौक मल्टीलेवल, MDDA पार्किंग घंटाघर। मसूरी में पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, किंग क्रेग, कंपनी गार्डन। ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप, भरत इंटर कॉलेज, IDPL पोस्ट ऑफिस, कालीकमली आश्रम।
पुलिस की अपील
पुलिस ने अपील की है कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर क्रेन से टो किया जाएगा। एम्बुलेंस, पुलिस, फायर जैसी अति-आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।