दून में 18 नवंबर से महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच

देहरादून, दून में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) 18 से 24 नवंबर तक ऑल इंडिया लेवल स्व. अमर सिंह मेंगवाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा के मुताबिक टूर्नामेंट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश की टीमें भाग लेंगी. 50-50 ओवर के इस टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले जाएंगे. मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर और हेरिटेज क्रिकेट एकेडमी के मैदान में होंगे.