IPS कॉलोनी पहली बार दहशत में, अब वन महकमे ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा

देहरादून, जिस पुलिस महकमे से लोग खौफ खाते हैं । अब वह पुलिस डिपार्टमेंट  डर से दहशत में है। लेकिन पुलिस की सुरक्षा का मोर्चा संभाला है वन विभाग  ने। दरअसल, देहरादून स्थित कैनाल रोड  IPS कॉलोनी के मामला है। जहां सोमबार को अचानक कॉलोनी के गार्ड को दो लेपर्ड इलाके में घूमते हुए दिये। इसके बाद गार्ड ने  इसकी सूचना अधिकारियों के अलावा पुलिस विभाग को दी। फिर क्या था मामला पुलिस अधिकारियों से जुड़ा था। सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी इलाके में पहुंचे। वन विभाग के दो रेंजों के कर्मचरियों और फॉरेस्ट हेड क्वार्टर की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। जहां इस दौरान पुलिस की टीम भी पहुंची। दोनों विभागों की टीम ने पूरे इलाके की खाक छान मारी, फुटप्रिंट ढूंढने की कोशिश की। लेकिन कुछ नही मिला।  वन विभाग के कर्मचारियों को कॉलोनी के गार्ड ने बताया कि सुबह दो लेपर्ड में दिखाई दिए। मसूरी वन प्रभाग की d.f.o. कहकशा ने बताया कि यकीनन सुबह के वक्त दो लेपर्ड आईपीएस कॉलोनी में दिखाई देने की सूचना है । जिसके बाद यहां गश्त बढ़ा दी गई है । गस्त में वन विभाग हेड क्वार्टर  की टीम मैं रवि जोशी जितेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।