Bjp ने अपने बयानवीर विधायकों को भेजे नोटिस


देहरादून 15 अप्रैल ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने आज विधायक श्री कुँवर प्रणव चैम्पियन व श्री देश राज कर्णवाल के मध्य चल रहे प्रकरण व मीडिया में प्रकाशित बयानों का संज्ञान लेते हुए दोनो विधायकों को अनुशासन हीनता के आरोप में नोटिस देने का निर्णय लिया। ये नोटिस जारी कर दिए गए हैं । इससेपूर्व श्री भट्ट ने प्रदेश महामंत्री श्री नरेश बंसल व श्री खजान दास से विचार विमर्श किया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने खानपुर के विधायक श्री कुँवर प्रणव चैम्पियन व झबरेडा के विधायक श्री देशराज कर्णवाल के मध्य जिस प्रकार से खुला विवाद चल रहा है और मीडिया के माध्यम से जो सामने आ रहा है उसे गम्भीरता से लिया है । आज श्री भट्ट ने इस बारे में पहले प्रदेश महामंत्री श्री नरेश बंसल व श्री खजान दास से विस्तार से चर्चा की और फिर दोनो विधायकों को अनुशासन हीनता के आरोप के अंतर्गत नोटिस भेजने का निर्णय लिया ।
इस बारे में प्रदेश महामंत्री श्री नरेश बंसल ने दोनों विधायकों को नोटिस प्रेषित कर दिए । दोनों विधायकों को एक सप्ताह में अपना उत्तर देने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *