–डीएम के प्रयासों से जनपद में पटरी आने लगी स्वास्थ्य सुविधाएं
-अब प्रेमनगर चिकित्सालय में शुरू होंगे आपरेशन
-मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी कैंटीन की सुविधा

देहरादून, जल्द ही दून के प्रेमनगर अस्पताल में बच्चों को आईसीयू सुविधा मिलेगी. इसके अलावा वहां आपरेशन भी शुरू होंगे. सोमवार को डीएम दून सविन बसंल ने चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक कर प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी 5 प्रस्तावों को मौके पर ही स्वीकृति दी. उन्होंने धनराशि निर्गत करते हुए कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देश दिए गए थे.
इन पर आदेश निर्गत किए जा चुके
बताया गया है कि चिकित्सालय में नवनिर्मित ओटी के संचालन के लिए 2 ओटी लाइट लगाये जाने के लिए जैम के माध्यम से खरीदे जाने के आदेश दिए गए हैं. चिकित्सालय में गार्ड रूम बनाये जाने के लिए कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों के लिए कैन्टीन के निमार्ण करवाये जाने हेतु निविदा कार्यवाही पूर्ण कर कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में बनाये जा रहे नवनिर्मित Peadiatric ICU के कारण चिकित्सालय में वर्तमान में Electric Load को 50 किलोवाट के स्थान पर 100 किलोवाट कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता (UPCL), मोहनपुर प्रेमनगर, NEFT के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है.