-यात्रियों की ओर से हेली कंपनियों के खिलाफ ई मेल से पुलिस में की गई थी शिकायत
-पुलिस ने 9 हेलीकंपनियों के ऑफिसों में की छापेमारी, 2 होटलों के मालिकानों को भी हिरासत में लिया

Dehradun, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के टिकटों में ठगी और कालाबाजारी के मामले अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. एक बार फिर से यात्रियों की ओर से इसको लेकर शिकायतें सामने आई हैं. इसको देखते हुए पुलिस ने हेली कंपनियों के नौ कार्यालयों में छापेमारी की। इसमें दो होटल स्वामियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के स्टाफ और वहां मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के मुताबिक यात्रियों की ओर से शिकायत की गई थी. जिसके बाद थाना प्रभारी गुप्तकाशी और एसओजी की टीम को छापा मारने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को फाटा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रही हेली कंपनियों के कार्यालयों पर छापेमारी की गई। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि मामले में किसी भी किसी भी रूप में संलिप्तता पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरअसल, केदारनाथ में 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं.