– प्रतिष्ठान व निर्माणाधीन भवनों के बेसमेंट की जांच की 3 टेमों ने, अभी आगे जारी रहेगी कार्रवाई
अभी UPCL, MDDA और जल संस्थान का भी सहयोग लेगा निगम, टेक्निकल सपोर्ट लेगी

देहरादून, दिल्ली में कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी के कारण 3 स्टूडेंट्स की मौत के बाद दून में भी सरकारी विभाग नींद से जागे हैं. डीएम व प्रशासक नगर निगम सोनिका के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की तीन टीमों ने राजधानी में कई कॉप्म्लेक्स, कोचिंग इंस्टिट्यूट, निजी व सरकारी अस्पताल के साथ ही स्कूलों के बेसमेंट और कैंपस की जांच की. इस दौरान 29 जगहों पर जहां जल भराव मिला. वहीं, डेंगू का लार्वा भी पाया गया. इसके बाद नगर निगम ने इन सभी प्रतिष्ठानों का चालान कर 70 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला.

निगम ने की 3 टीमें गठित
सिटी में कई कांप्लेक्स ऐसे हैं, जहां बेसमेंट में व्यापारिक प्रतिष्ठान, कोचिंगइंस्टिट्यूट और निजी पैथोलॉजी लैब आदि संचालित हो रहे हैं. शनिवार को दिल्ली में कोचिंग इस्टिट्यूट के बेसमेंट में हुई घटना के बाद सरकारी तंत्र को दून में भी बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित हो रहे कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों की जांच की याद आई. बाकायदा, तत्काल सोमवार को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में टीमों ने कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया. जांच की खामियाँ पाई. फिर क्या ताबड़तोड़ चालान काटे.

यहां की टीमों ने चेकिंग
-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
-निमार्णाधीन
-मॉल
-कोचिंग इंस्टीट्यूट.
-नर्सरी
दोबारा जलजमाव तो कानूनी कार्रवाई
सिटी में जांच के लिए निकली नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर मौजूद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, निर्माणाधीन भवन, स्कूल, माल, कोचिंग संस्थान, नर्सरी आदि का विजिट किया. यहां तक उनके बेसमेंट में जलभराव की स्थिति देखी. निगम की टीम ने पाया कि कई प्रतिष्ठान व निर्माणाधीन भवनों के बेसमेंट जलजमाव है. इसके बाद नगर निगम की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान और भवन स्वामी का चालान काटे. चेतावनी दी कि यदि बेसमेंट में दोबारा जलभराव मिला तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
29 स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला
टीम को आज 29 स्थानों पर जलभराव और उनमें मच्छर का लार्वा पनपा मिला. इन सभी का चालान कर 70 हजार से अधिक वसूले गए. टीम ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा, महिपाल गहलोत, मनोज कोली, राजेश पंवार, भूपेंद्र पंवार, पुष्णा रौथाण, विश्वनाथ आदि शामिल रहे.