अश्व तक्षक के निधन पर पुलिस में शोक, एसएसपी ने पुष्क चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून, दून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन में दी गयी शोक सलामी, मृतक अश्व के निधन पर दुख प्रकट करते हुए एसएसपी दून ने अश्व तक्षक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजली. अश्व तक्षक वर्ष 2023 में दून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा बना था, अपनी सेवा के दौरान अश्व तक्षक की ओर से कई महत्वपूर्ण शांति व्यवस्था व वीवीआईपी ड्यूटियों में दिया था अपना योगदान.