भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित

देहरादून, उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वह जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थानों पर विश्राम करें और मौसम साफ होने का इंतजार करें। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रविवार शाम को बैठक में अगले दिन की यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि ऋषिकेश और विकासनगर से तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना न किया जाए.