आपके जिंदिगी के साथ यहाँ हो रहा था खिलवाड़… जानिए क्या था माजरा…

एसिटिक एसिड, पाम आयल से बन रहा था पनीर, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, जांच रिपोर्ट आने पर पनीर बनाने पर रोक

देहरादून, रायवाला के हरिपुरकलां में एक पनीर निर्माणशाला पर शनिवार को एफडीए की टीम ने छापेमारी की. जहां टीम को एसिटिक एसिड, पाम आयल से पनीर निर्माण होता पाया गया. संदिग्ध खाद्य पदार्थो का 5 नमूनों लेकर टीम ने जांच के लिए भेज दिए हैं. लेकिन, तब तक पनीर बनाने को लेकर रोक लगा दी गई है.

कारोबारी ने मानी गलती, संदिग्ध मिलावटी सामग्री की नष्ट 

जिला अभिहित अधिकारी पीसी जोशी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने पनीर प्लांट पर छापामारी की. मौके पर पनीर बनाने में उपयोग किया जा रहा 80 किलो आरारोट, 60 किलो ऐसेटिक एसिड व 20 लीटर पाम आयल बरामद हुआ. कारोबारी पंकज त्रिपाठी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सभी संदिग्ध मिलावटी खाद्य पदार्थ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान टीम में उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल मंडल आरएस रावत, देहरादून के अभिहित अधिकारी पीसी जोशी, हरिद्वार के अभिहित अधिकारी एमएस जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन जैन, दिलीप जैन, बलवंत सिंह चौहान, एफडीए विजिलेंस से संजय नेगी एवं योगेंद्र नेगी शामिल रहे.