
–आरोपी था तलाकशुदा, मृतका रेशमा के साथ था 2 सालों से प्रेमप्रसंग, शादी के लिए बना रही थी दबाव, पीछा छ़ुड़वाने के लिए तीनों को उतार दिया मौत के घाट
देहरादून, पुलिस ने दून के बड़ाेवाला इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. एसएसपी दून अजय सिंह ने खुद इस घटना का टेकओवर किया था और आखिर में चंद घंटों में हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने बताया कि आरोपी मूल रूम से नटहौर बिजनौर का निवासी है.

कंपनी के थैले ने खोले राज
बीते 25 जनू को थाना पटेलनगर क्षेत्र के बडोवाला इलाके में एक कूड़े के ढेर में एक महिला व एक बच्ची का शव बरामद हुआ था. उसके अगले ही दिन पुलिस ने एक और महिला का शव बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने कई टीमों का गइन किया. सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कई टीमें आसपास के साथ बिजनौर के लिए रवाना की. दरअसल, घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान के दौरान पुलिस को एक ब्लू डार्ट कम्पनी का नीले रंग का बैग मिला. जिसमें महिला व बच्चों के कपडे व अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो उक्त शवों के ही प्रतीत हो रहे थे. पास ही एक पर्पल कलर का बैग भी पुलिस टीम को प्राप्त हुआ. घटना स्थल के पास मौजूद टिम्बर लाइन फैक्ट्री के आसपास एक रोडवेज बस का टिक्ट नेहटौर से देहरादून का बरामद हुआ. जो एक बालिग व 1 नाबालिग का था. जिस पर फैक्ट्री के अन्दर चैक करने पर पुलिस टीम को ब्लू डार्ट कम्पनी के वैसे ही नीले रंग के थैले बरामद हुए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को मौके पर नेहटौर का ही रहने वाला एक फैक्ट्री कर्मी मिला. शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति हसीन पुत्र नसीम को पूछताछ हेतु चौकी पर लाया गया. जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अवैध सम्बंधो के चलते उक्त महिला व उसके बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया.

2 वर्षों से चल रहा था प्रेमप्रसंग
उसके बाद आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में सारे राज खोल दिए. पूछताछ में अभियुक्त हसीन द्वारा बताया गया कि वह बिजनौर का रहने वाला है तथा बढोवाला में टिम्बर ली फर्नीचर फैक्ट्री में कार्य करता है, वह तलाकशुदा है और मृतका रेश्मा से पिछले 02 वर्षो से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था तथा रेश्मा द्वारा अभियुक्त पर लगातार शादी करने तथा साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा था, रेशमा समय-समय पर अभियुक्त पर खर्चो के लिये पैसो की मांग करती रहती थी, जिस पर परेशान होकर अभियुक्त द्वारा उससे पीछा छुडाने का प्रयास किया गया, लेकिन, वह लगातार उसे फोन तथा मैसेजो के माध्यम से अपने साथ रखने की जिदद कर रही थी. जिस पर अभियुक्त द्वारा उसे देहरादून में कमरा ढूंढने तथा उसके बाद बुलाने की बात कहकर लगातार टाला जा रहा था, दिनांक 23-06-2024 की शाम मृतका अपनी पुत्री आयत(उम्र 15 वर्ष) तथा आयशा(उम्र- 08 माह) के साथ आईएसबीटी देहरादून आ गयी तथा अभियुक्त को फोन कर अपने देहरादून आने की जानकारी दी, जिस पर अभियुक्त ने उससे पीछा छुडाने के लिये उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी मो0सा0 संख्या यूपी020 बीई 9915 गलैमर से उसे लेने आईएसबीटी पहुंचा तथा रेशमा व उसके दोनो बच्चो को लेकर सीधे टीम्बर ली फैक्ट्री में गया, जहां उन्हें रात्री मे सुलाने के पश्चात अभियुक्त द्वारा पहले मृतका रेश्मा का गला दबाकर उसकी हत्या की तथा उसके बाद दोनो बच्चीयो की मुंह व नाक दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा तीनो के शवो को टिम्बर ली फैक्ट्री के पीछ कूढे के ढेर में फेंक दिया व स्वंय जाकर शवों को कूढे के ढेर के नीचे दबा कर छुपा दिया व मृतकों के कपडे ब्लू डार्ट कम्पनी के नीले थैले में डालकर फेंक दिये व मृतका का बैग भी कूढे के ढेर से कुछ दूरी पर फेंक दिया तथा मृतका का मोबाइल व उसके घर की चाबी अपने पास छुपा दी थी। अभियुक्त द्वारा मृतको के शवो को फॉम के गददों आदि से लपेटकर रखा था, जिस कारण मृतकों के शव फूल गये थे.