– आज से 29 जून और 2 से 3 जुलाई तक की चेतावनी
देहरादून : उत्तराखंड में मानसून से पहले पहले बारिश का दौर जारी है। लेकिन, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक आजयानि गुरुवार से 29 जून तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। ऐसे ही भारी वर्षा का दूसरा दौर दो और तीन जुलाई को भी बताया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज
देहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा से तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि लगभग सभी जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को जहां देहरादून काअधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रहा वही न्यूनतम 27.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.