
देहरादून, 17 जून ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने आज सपरिवार भगवान बदरीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन किये. ओडिशा के राज्यपाल सुबह 8 बजे हैलीकाप्टर से पहले केदारनाथ धाम पहुंचे. जहां हैली पेड पर मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल की अगवानी की. जहां उन्होंने दर्शन करने के साथ भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया. दर्शनों के बाद बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) केदारनाथ प्रभारी अधिकारी व अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने ओडिशा के राज्यपाल का अभिवादन किया भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी.
