
Dehradun, बाबा नीब करौरी जी महाराज की पावन तपोस्थली श्री कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों भक्तों ने श्री कैंची धाम के दर्शन किए। प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर मंदिर की व्यवस्था के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग समेत मंदिर प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
