बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के करीब रैतोली के पास सड़क हादसा, 8 यात्रियों के मरने की सूचना

देहरादून, बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के करीब 5 किमी दूरी पर रैतोली के पास रोड एक्सीडेंट, टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 8 यात्रियों के मरने की सूचना, करीब 17 यात्री बताए जा रहे हैं सवार, SDRF व पुलिस रेस्क्यू में जुटी, अब तक हेलीकॉप्टर से 7 घायल एम्स ऋषिकेश शिफ्ट किए गए हैं.

सीएम ने दिए घटना के जांच के आदेश 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है. सीएम ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है. कहा, स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। सीएम ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिये हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है.

राहत व बचाव कार्य जारी 

एसडीआरएफ के अनुसार ऋषिकेश एम्स में अब तक 7 घायल शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है. कहा है कि स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें जुटी हैं राहत व बचाव कार्य में, घायलों को हर संभव सहायता कराई जा रही है उपलब्ध.