
देहरादून, दून-मसूरी रोड पर कोल्हू खेत के पास एक शव दिखाई दिया. इस बारे में थाना मसूरी ने एसडीआरएफ को जानकारी दी. जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू किया. बताया गया है कि जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ, वह मसूरी क्षेत्र से 3 दिनों से लापता चल रहा था, इधर, एसडीआरएफ के टीम को सूचना मिली, उसके बाद टीम रोप के जरिए 100 मी गहरी खाई में उतरकर उक्त शव तक पहुंच बनाई. शव को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया. बरामद शव की पहचान कमल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गोविंदगढ़ देहरादून के तौर पर हुई है.