यहाँ अतिक्रमण के खिलाफ गरज रहा बुलडोजर, दीपनगर में हंगामा, कई अवैध मकान जमींदोज

– रिस्पना नदी के किनारे अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी

– बस्तीवासियों ने जमकर किया विरोध, लाठियां फटकार कर खदेड़ा, आज बारीघाट में चलेगी जेसीबी

देहरादूरन, रिस्पना नदी के किनारे अवैध निर्माण पर नगर निगम की दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही. इस दौरान दीपनगर बस्ती में भारी विरोध हुआ. पुलिस के साथ नोंकझाेंक भी हुई. लेकिन, नगर निगम की टीम ने भारी विरोध के बीच आठ अवैध मकान जमीदोज किए.

2016 के निर्माण को किया गया है अवैध

दरअसल, रिस्पना नदी के किनारे वर्ष 2016 के बाद किए गए निर्माण को अवैध करार देते हुए एनजीटी के निर्देश पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है. सोमवार को पहले दिन चूना भट्टा इलाके में कार्रवाई हुई. उसके बाद मंगलवार को दीपनगर में अतिक्रमण हटाया गया. सुबह करीब नौ बजे नगर निगम और पुलिस की टीम दीपनगर बस्ती पहुंची. जेसीबी देखते ही बस्तीवासियों की भीड़ जुट गई. बताया गया है कि अब बुधवार को नगर निगम की टीम का जाखन के पास बारीघाट बस्ती में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। यहां भी नदी किनारे वर्ष 2016 के बाद निर्माण किए गए हैं।