कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, बड़ा हादसा ताला, सभी यात्री सुरक्षित

Dehradun, कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF, उत्तराखंड ने किया त्वरित प्राथमिक उपचार, सभी यात्री सुरक्षित. उधर रुद्रप्रयाग में भी एक व्यक्ति घायल हो गया. वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने एसएस व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया गया.

यात्रियों से भरी बस थी 

जानकारी के मुताबिक सुबह SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्रद्धालुओं से भरी बस बद्रीनाथ से वापस लौटते समय कौड़ियाला के पास ब्रेक फैल होने से रोड पर ही पलट गयी है. SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।. पता चला कि उक्त बस अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई थी. जिसमें तेलंगाना निवासी 28 लोग सवार थे.

फटा के पास भी एक्सीडेंट 

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घटना में घायल हुए लोगों प्राथमिक उपचार दिया गया. बताया गया है क़ि सभी यात्रियों को अन्य वाहनों द्वारा उनके सामान सहित ऋषिकेश भिजवाया गया. उधर, जनपद रुद्रप्रयाग के फाटा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से एसडीआरएफ ने किया एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया. उक्त वाहन में चालक सवार था जो घायल अवस्था में था, SDRF टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया. घायल व्यक्ति वीर सिंह उम्र 51 वर्ष दिल्ली निवासी बताया गया है.