–स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड की एएनटीएफ टीम ने नशा की तस्करी पर किया प्रहार
-भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी, डोईवाला के कुड़का वाला में बनाया था ठिकाना
– एसटीएफ ने किए मंसूबे फेल,पकड़ी गई नशा तस्कर से 259 ग्राम स्मैक बरामद कर भेजा जेल

Dehradun, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 78 लाख रु. रुपए आंकी गई कीमत | गिरफ्तार अभियुक्ता पिछले कई वर्षो से स्मैक की तस्करी में है संलिप्त थी. बरेली से सीधे देहरादून कर रही थी सप्लाई|.कई ड्रग पेडलरों के संपर्क में रहने के मिले संकेत.
*अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर पर थी एसटीएफ नजर.
*एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना डोईवाला पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्रवाई कि गई.
* आरोपी का नाम ताहिरा खातून उर्फ़ छोटी पत्नी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नई बस्ती कुकावला डोईवाला देहरादून
* अभियुक्ता उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि *यह स्मैक बरेली से लेकर आई थी,
* इस पर एसटीएफ को अभियुक्ता से पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जो डोईवाला क्षेत्र में ताहिरा खातून से स्मैक खरीदते थे.
* और डोईवाला क्षेत्र में विशेष कर जॉली ग्रांट क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को विक्रय करते थे। एसटीएफ द्वारा प्रकाश में आए इन सभी पैडलरों की लिस्ट तैयार की गई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।
*पकड़ी गई महिला तस्कर द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
* जहां पर उसने इस धंधे के बारे में जानकारी हुई और बड़े ड्रग डीलरों से संपर्क में आई और फिर विगत 5–6 साल पहले डोईवाला के कुडकावावाला क्षेत्र में रहने को आ गई और बरेली से यहां स्मैक सप्लाई करती लगी।
*इसके लिए इस महिला तस्कर द्वारा डोईवाला के कुडकवाला वाले क्षेत्र में अपना एक मकान भी विगत दो-तीन साल में बना दिया है।
* जहां से यह सारा माल स्थानीय डोईवाला क्षेत्र में अपने पैडलरों के माध्यम से विक्रय कर देती थी।
*इस तस्कर के तार सीधा बरेली के बड़े तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है.
* जिन पर भी एसटीएफ द्वारा अब आगे की कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है|यह अभियुक्ता पूर्व में भी ड्रग तस्करी के मामले जेल जा चुकी है लेकिन जमानत में आने का बाद फिर ड्रग तस्करी में लिप्त है।