
Dehradun, दून के थाना चकराता क्षेत्रान्तर्गत कैंट रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF ने रेस्क्यू कर 2 को सुरक्षित निकाला. देर रात करीब 2 बजे थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कैंट रोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई है. सूचना पर SI आशीष त्यागी के साथ SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. टीम ने उक्त वाहन कार (HR 33D 2017) में 2 लोग प्रवीण चहल व अमित राठी सवार थे जो रोहतक हरियाणा से यहाँ आये हुए थे. SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों सवारों को गाड़ी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया
