–नीट की परीक्षा में किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था अभियुक्त
-पकड़ा गया अभियुक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का है छात्र
-गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरा करने के लिये 2 लाख में तय की थी परीक्षा पास कराने की डील
-परीक्षा से पूर्व बायोमैट्रिक उपस्थिती के दौरान मिलान न होने पर पकड में आया था अभियुक्त

Dehradun, सिटी कोतवाली क्षेत्र के तहत श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजारोड देहरादून पर एमबीबीएस(नीट) की परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसमें परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक द्वारा परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिती ली गई तो एक परीक्षार्थी के बायोमैट्रिक से मिलान न होने पर जांच के दौरान उक्त व्यक्ति का किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित होना ज्ञात होने पर पकड़ में आया. जिसकी सूचना वादी अरूण सक्सेना परीक्षा नियंत्रक एसजीआरआर स्कूल राजारोड द्वारा सिटी कोतवाली को दी. जिस पर कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया.
राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में अभियुक्त देव प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी: ग्राम गिरधर घोरा, पो0 चितलनाना, जिला संचोर, राजस्थान ने बताया गया कि वह वर्तमान में राजकीय मेडीकल कॉलेज पाली में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है. वर्ष 2022 में उसके द्वारा नीट की परीक्षा पास की गई थी. सितम्बर 2022 में उत्तराखण्ड में ऋषिकेश, हरिद्वार तथा केदारनाथ घूमने के दौरान उसकी मुलाकात रूद्रपुर निवासी मयंक गौतम से हुई, जिससे बातचीत के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि वह नीट की परीक्षा पास करना चाहता था, लेकिन पढाई में कमजोर होने के कारण वह उसमें असफल रहा। इसके बाद अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मयंक गौतम के सम्पर्क में रहा. मयंक गौतम द्वारा अभियुक्त को उसके स्थान पर नीट की परीक्षा पास करने तथा उसके एवज में 2 लाख देने का लालच दिया गया। कारण, अभियुक्त की एक युवती से दोस्ती थी. पढाई के खर्चो के साथ-साथ उसके खर्चे वहन करने में उसे काफी कठिनाई हो रही थी, इसलिये अभियुक्त द्वारा प्रलोभन में आकर उक्त ऑफर को स्वीकार कर लिया.
बायोमैट्रिक से आया पकड़ में
योजना के अनुसार अभियुक्त द्वारा अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को फेसबुक के माध्यम से मयंक गौतम को भेजा, जिसे मयंक गौतम द्वारा अपने परीक्षा फार्म में लगाया गया. अभियुक्त को नीट की परीक्षा का परीक्षा केन्द्र गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड में होने की जानकारी दी. 5 मई 24 को अभियुक्त उसे भेजे गये प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने पहुंचा. लेकिन, बायोमैट्रिक मशीन से अभियुक्त के फिंगर प्रिंट का मयंक गौतम के आधार कार्ड से मिलान न होने पर पकड में आ गया.
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
देव प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी: ग्रा0 गिरधर घोरा, पो0 चितलनाना, जिला संचोर, राजस्थान