देहरादून, राजधानी दून में सुबह-सुबह आग की घटना. शहर के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार श्रमिक जला रहे थे तांबा, इसी दौरान हो गया हादसा. इलाके में मचा हड़कंप, एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई. ये भी बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे. उसी वक्त हादसा हुआ।गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए. इस बीच फायर सर्विस ने बमुश्किल एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है किक यहां रखे 5 छोटे सिलिंडर भी फट गए.