देहरादून, पिथाैरागढ़ की एंजल पुनेरा व दून की आन्या बिष्ट ने ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग में जीता रजत पदक, 16 से 22 अप्रैल तक बेंगलुरू में आयोजित हुआ था टूर्नामेंट.

दोनों खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
दरअसल, एंजल पुनेरा (पिथौरागढ़) और आन्या बिष्ट ( देहरादून) की जोड़ी ने 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बंगलोर में अयोजित योनेक्स सनराइज आल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक विजेता बनकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. दोनों खिलाडियों ने अपने बेहतर खेल का प्रर्दशन करते हुए क्वालीफाई करके फाइनल तक अपनी जगह बनाई.जिसमें उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में ओड़िशा के प्रगति परीदा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी को 21-18,21-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और सेमीफाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र की तारिणी शूरी तथा श्रावणी वालेकर की जोड़ी को 17-21,21-16,21-19 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. लेकिन, फाइनल में उन्हें एक कठिन मुकाबले में नबया कंडेरी(आंध्र प्रदेश)और रेशिका यू( तमिलनाडु )की जोड़ी से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं
उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन ऐशोशिएशन के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक, डा.अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, एंजल के कोच दीपांकर वर्मा, आन्या के कोच दीपक बिष्ट, उनके माता-पिता और बैडमिंटन परिवार उत्तराखंड के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं.