Dehradun, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान, वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था, 8 लोग सवार होकर शादी शामिल में होने के बाद वापस लौट रहे थे, 4 की मौत, 4 घायल.
200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन
बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे. इस दौरान वाहन अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 4 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। उधर, SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 4 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*मृतको का विवरण*
1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम