चारधाम यात्रा::: अभी से उत्साह, पहले दिन 9 घंटे में 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रशेन

यात्रा के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण 1.69 लाख वेब पोर्टल से हुए

-व्हाट्सएप की भी दी गई सुविधा, फर्स्ट डे 24 हजार से ज्यादा पंजीकरण 

 

देहरादून, वर्ल्ड फेम चारधाम यात्रा 2024 के करीब 25 दिन का समय बाकी रह गया है. इसको देखते हुए इस बार सोमवार से रजिस्ट्रेशन भी खोल दिए गए हैं. इस प्रकार से पहलेे दिन ही करीब दो लाख ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन टूरिज्म डिपार्टमेंट के वेब पोर्टल से हुए हैं. जबकि, दूसरे नंबर पर वाट्सएप नंबर से हुए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं. माना जा रहा है कि जिस प्रकार से पहले ही दिन इतनी संख्या में यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपने रजिस्ट्रेशन किए, इस वर्ष भी भारी संख्या में यात्री यात्रा के लिए आ सकते हैं.

केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण 

इस बार भी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. यात्रा में कोई चूक न हो, हर स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही है. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पहले ही कह चुके हैं कि 19 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव पूरे होने के बाद पूरा सरकारी अमला चारधाम यात्रा की तैयारियां पर जुट जाएगा. इस सबके बीच अब यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी खोल दिए गए हैं. मंडे को पहले दिन सुबह 7 बजे से लेकर शाम चार बजे तक देश-दुनिया से चारधाम यात्रा पर आने वाले करीब 201851 यात्रियों ने अपने रजिस्ट्रेशन किए. इसमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए 69543 हुए. जबकि, दूसरे नंबर पर बदरीनाथ के लिए 58685 और गंगोत्री के लिए 36111 और यमुनोत्री के लिए 35356 रजिस्ट्रेशन हुआ. जबकि, हेमकुंड साहिब के लिए केवल 2156 रजिस्ट्रेशन हुए.

कपाट खुलने की तिथियां

यमुनोत्री–10 मई.

गंगोत्री–10 मई.

केदारनाथ-10 मई.

बदरीनाथ–12 मई.

हेमकुंड साहिब-25 मई.

पहले दिन हुए रजिस्ट्रेशन पर एक नजर

-शाम 4 बजे तक कुल रजिस्ट्रेशन—201851

-यमुनोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन- 35356

-गंगोत्री के लिए हुए रजिस्ट्रेशन- 36111

-केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन- 69543

-बदरीनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन- 58685