-चुनाव की जानकारी को कलेक्ट्रेट में हेल्प डेस्क शुरू
देहरादून, चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट में हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भी सभी स्तर पर व्यव्यस्था बनाई जा रही है. इसी क्रम में एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी व निर्वाचन संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है. इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के सभागार में मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी कक्ष शुरू किया गया है. 24 घंटे काम करने वाले इस कक्ष का दूरभाष नंबर 0135-2978570 भी जारी किया गया है.
