हरिद्वार में सबसे ज्यादा युवा वोटर्स 24449, दून में युवाओं की संख्या 23754

पूरे प्रदेश में 83 लाख 21 हजार से ज्यादा वोटर्स

 

देहरादून, लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों के लिए भी तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है. चीफ इलेक्शन ऑफिसर डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम सैटरडे को सचिवालय में तैयारियों को लेकर जानकारियां शेयर की. कहा, इस बार 8321207 वोटर मतदान के लिए तैयार हैं. जिनमें 1.45 लाख से ज्यादा युवा वोटर्स हैं. जबकि, 85 प्लस के वोटरों की संख्या 65177, दिव्यांगजन वोटरों की संख्या 79965 और सर्विस वोटरों की संख्या 93357 है. सीईओ राज्य में सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हों. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है.

दून में 23754 युवा वोटर वोटिंग को तैयार 

बात दून के लोकसभा चुनाव के लिए वोटरों की संख्या की हो तो दून में कुल वोटरों की संख्या 1552197 है. जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या 806769, महिला वोटरों की संख्या 745352 है. इसी प्रकार से थर्ड जेंडर वोटर्स 76 हैं और पोलिंग स्टेशन की संख्या 1880 है. इसी प्रकार से सर्विस वोटरों की संख्या 9780 है और 18 से 19 वर्ष के युवा वोटरों की संख्या 23754 है. इनमें 12828 पुरुष और 10924 महिला युवा वोटर्स शामिल हैं.

19 अप्रैल को होगी in लोकसभा सीटों पर वोटिंग

टिहरी

पौड़ी

हरिद्वार

नैनीताल

अल्मोड़ा

ये है पूरा कार्यक्रम

-20 मार्च को अधिसूचना

-27 व 28 मार्च को नामांकन

-28 व 30 को नामांकन पत्रों की जांच

-30 मार्च से 2 अप्रैल तक नाम वापसी

-19 अप्रैल को 5 सीटों के लिए वोट

 

::लोकसभा चुनाव पर एक नजर::

8321207–मतादाता

65177 –85 प्लस वोटर्स

145220–युवा वोटर्स

79965–दिव्यांगजन वोटर्स

11729 –पोलिंग स्टेशन

93357–कुल सर्विस वोटर्स.

 

::2019 व 2024 के वोटर्स में अंतर::

2019—————–2024

40.53 लाख पुरुष—43.08 लाख

37.11 लाख महिला—40.12लाख

77.65 कुल वोटर्स–40.12 कुल वोटर्स

259 थर्ड जेंडर–297 टीजी वोटर्स

 

 

हेल्पलाइन नंबर जारी

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के सफल संपादन के लिए चीफ इलेक्शन ऑफिसर कार्यालय की ओर से स्टेट लेवल कंट्रोल रूम गठित किया है. इसके लिए 1800-1300-1950 टोल फ्री नम्बर, 0135-2664302, 0135-2664303, 0135-2664304, 0135-2664305 व 0135-2664306 नंबर जारी किए गए हैं.

 

जिलेवार वोटरों की संख्या

उत्तरकाशी–243062

चमोली–299776

रुद्रप्रयाग–195563

टिहरी–517841

देहरादून–1552197

हरिद्वार–1468545

पौड़ी–574103

पिथौरागढ़–375842

बागेश्वर–217836

अल्मोड़ा–537398

चंपावत–206572

नैनीताल–798276

यूएसनगर–1334196

 

85 प्लस में महिलाएं आगे

प्रदेश में 85 प्लस उम्र सीमा के वोटरों की संख्या 65177 तक है. इनमें 2 ट्रांस जेंडर वोटर्स भी शामिल हैं. जिन्हें इस बार चुनाव आयोग की ओर से घर पर ही वोटिंग की सुविधा दी गई है. इसमें भी देहरादून ऐसा जिला है, जहां 85 प्लस वोटरों की सबसे ज्यादा संख्या 12197 है. इस उम्र सीमा के सबसे कम वोटरों की संख्या 1621 उत्तरकाशी में है. इनमें पुरुष वोटर्स 26462 और महिला 38713 शामिल हैं.

 

राज्य गठन के बाद हुए लोकसभा चुनाव

उत्तराखंड गठन के बाद से अब तक राज्य में 4 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. इन में वर्ष 2004 में जहां 49.25 परसेंट वोटिंग हुई. वहीं, वर्ष 2009 में 53.96, 2014 में 62.15 और वर्ष 2019 में 61.50 परसेंट वोटिंग दर्ज की गई है.

 

पोलिंग स्टेशनों की संख्या

टिहरी–2462

पौड़ी–2365

अल्मोड़ा–2256

नैनीताल–2328

हरिद्वार–2318