अब कोई भी बच्चा सरकारी स्कूल से नहीं रहेगा वंचित

CS के निर्देश, प्रवेश देने में कोताही बरतने पर प्रिंसिपल, शिक्षक पर होगी अब सख्त कार्रवाई 

देहरादून,सीएस राधा रतूड़ी के निर्देश, राज्य में किसी भी बच्चे को किसी भी कारण से सरकारी स्कूल में दाखिले से मना करने वाले प्रिंसिपल या शिक्षकों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सीएस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में दस्तावेजों के अभाव में कोई भी सरकारी स्कूल किसी भी जरूरतमंद बच्चे को मना नही कर सकता है.

दून के ISBT में भिक्षावृत्ति पर भी आदेश 

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू को तत्काल प्रभाव से इस सम्बन्ध में सभी सरकारी स्कूलों को आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र में भिक्षावृति को खत्म करने तथा उनके पुर्नवास हेतु एक पायलट प्रोजेक्ट पर तत्काल कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए गए हैं.