हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज की कार्यशाला देहरादून स्मार्ट सिटी के हवाले

देहरादूनर, उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार रोड स्थित पूर्व कार्यशाला भूमि को देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित कर दिया गया ! भूमि यूटीसी की तरफ से भूमि हस्तगत कर्ता श्री अनिल सिंह महाप्रबंधक प्रशासन द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तीरथपाल सिंह जी को किया गया.

2 बेसमेंट व 6 फ्लोर वाला भवन बनेगा

उक्त कार्य हेतु में सीपीडब्ल्यूडी की तरफ से उनके अधिशासी अभियंता संजय कुमार सहायक अभियंता तारक कांत नायक देहरादून स्मार्ट सिटी की तरफ से अधीक्षण अभियंता जगमोहन सिंह चौहान और उनके सहायक महाप्रबंधक गिरीश पुंडीर, यूटीसी की तरफ से उनके सहायक अभियंता प्रमोद दीक्षित भी उपलब्ध रहे एवं स्मार्ट सिटी की लिमिटेड की तरफ से सहायक महाप्रबंधक आशीष दया सक्सेना एवं अधिशासी अभियंता श्री मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक अभियंता आशीष मिश्रा उपस्थित रहे. मुख्य सचिव की अध्यक्षता एचपीएससी की बैठक में हुए निर्णय के बाद एक अतिरिक्त बेसमेंट का निर्माण किया जाएगा. जिसके महत कुल बेसमेंट 2 व 1 ग्राउंड फ्लोर और 6 फ्लोर का भवन बनाया जाएगा.