लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बवाल, मैनेजर ने मांगी माफ़ी, तब मामला हुआ शांत

टोल प्लाजा पर किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने सभाला मोर्चा 

डोईवाला, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों ने लच्छीवाला टोल प्लाजा कर्मियों पर किसान नेताओं से टोल मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसानों को टोल प्लाजा पर जबरन परेशान किया जाता है। जबकि, पूर्व में वार्ता के अनुसार किसान यूनियन से जुड़े लोगों से टोल की वसूली नहीं होने पर सहमति बनी थी. लेकिन,  इसके बावजूद भी किसानों को परेशान किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दुर्व्यवहार करने का आरोप

किसानों ने कहा कि गुरुवार को भी किसान नेताओं से दुर्व्यवहार किया गया। टोल प्लाजा के मैनेजर की ओर से अपनी गलती की माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन करने के दौरान मोहम्मद अली, मोहम्मद नोमान, मकसूद मुखिया, भाई हुसैन, फिरोज आलम, शाह आलम आदि मौजूद रहे।