देहरादून, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानि (AI) की मदद से आवाज बदलकर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. ठग ने आर्मी मैस कैंट में कार्यरत कुक से ठगी की है. दून के सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
भांजे की आवाज निकल किया फोन
पुलिस को दी शिकायत में ज्ञान देव बडोनी निवासी हाथीबडकलां ने बताया कि 22 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया व्यक्ति ने कहा कि वह उनका भांजा गोलू बोल रहा है. वह दुबई से दून आने वाला है. पासबुक की फोटो कापी मांगते हुए खाते में 16 लाख 60 हजार रुपये डालने की बात कही. उसके बाद व्यक्ति ने उनकी पत्नी के खाते में 16 लाख 60 हजार रुपये जमा करने की रसीद भेजी.

दो नंबर से किया फोन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका भांजा गोलू भी दुबई में काम करता है. ऐसे में उनका विश्वास बढ़ गया. इसी बीच गोलू ने दूसरे नंबर से फोन कर कहा कि वह दुबई में फंस गया है. उसका वीजा व पासपोर्ट जमा कर दिया है. उसने एक अधिकारी की फोटो भेजी और उसका मोबाइल नंबर दिया व कहा कि उसकी मदद करने के लिए अधिकारी से बात करो. इसके बाद शिकायतकर्ता ने अधिकारी से बात की. कहा, उनको अपने भांजे को बचाना है तो एक लाख रुपये तत्काल जमा करने होंगे. भांजे को बचाने के लिए उन्होंने 1 लाख रुपये गूगल-पे से भेज दिए. फिर क्या था, उस अज्ञात ने फोन नहीं उठाया. बैंक से पता चला कि उनके खाते में कोई धनराशि नही आई है. भेजी गई रसीद भी फर्जी है.