टिहरी के कीर्तिनगर के पास खाई में गिरा वाहन , SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून, 16 जनवरी 2024 की देर रात्रि पुलिस कोतवाली कीर्तिनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कीर्तिनगर के पास एक वाहन खाई में गिर गया है. इसमें रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है. सूचना के बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. SDRF टीम को पता चला कि उक्त वाहन मारुति वर्सा (DL3CBC6813) लक्ष्मौली से हिसरियाखाल की ओर जा रहा था. अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खोला गाँव के पास लगभग 400 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. खाई में गिरे व्यक्ति को स्थानीय लोगो की सहायता से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया. जिसके बाद प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया. घायल का नाम प्रेमदास 40 वर्ष निवासी जाखेड़ ग्राम, टिहरी था.