-आरोपी चमोली उर्गम का रहने वाला, इलाके से खरीदकर बेचने के लिए ला रहा था
देहरादून, उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने थाना मुनि की रेती क्षेत्र से अारोपी प्रकाश ठाकुर पुत्र रत्न ठाकुर निवासी उर्गम चमोली से 1020 ग्राम चरस बरामद किया है. जिसके द्वारा अपने निजी वाहन वेगन आर UK08AU4209 के साथ तस्करी की जा रही थी. जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह चरस उर्गाम गांव से अलग-अलग लोगों से इकठ्ठा कर लेकर आया था.इस पर एसटीएफ को पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है. अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है.
एसटीएफ की अपील
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने नशा तस्करी को लेकर सरकारी कार्यालयों के नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें. किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें. नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के िलए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्रवाई जारी रखेगी. संपर्क नंबर 0135 -2656202 व 9412029536 शामिल किए गए हैं.