देहरादून, शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने युवक के सिर पर डंडा मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वाहनों के टकराने के मामले में विवाद होने पर सिपाही ने आपा खो दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की की है. इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में कैंट क्षेत्र की पार्षद पुलिसकर्मियों पर चिल्लाती नजर आ रही हैं. वहीं, एक युवक के सिर से खून निकल रहा है. वीडियो की जब जांच कराई गई तो पता चला दो वाहनों की टक्कर होने पर विवाद हुआ था। युवक को पीटने वाला सिपाही सीओ प्रेमनगर कार्यालय में तैनात शैलेंद्र सिंह है जोकि शराब के नशे में था. फिलहाल, एसएसपी दून ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिसकी जांच सीओ प्रेमनगर को भी सौंप दी है.